पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों ने पास की NEET की परीक्षा
पंजाब की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बड़ा बढ़ावा मिला है क्योंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 पास
पंजाब की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बड़ा बढ़ावा मिला है क्योंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 पास कर ली है. नीट का पेपर लीक होने के कारण पहली परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद देश भर में दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
