'घर के झगड़े घर में ही सुलझाइए...' CM योगी ने दी यह खास सलाह
लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ पारिवारिक विवाद लेकर पहुंचे लोगों की काउंसिलिंग भी की
लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ पारिवारिक विवाद लेकर पहुंचे लोगों की काउंसिलिंग भी की. उन्होंने कहा कि घर के झगड़े बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर सुलझाने चाहिए और निजी मामलों में बाहरी लोगों को शामिल नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर सरकारी नौकरी में प्राथमिकता का भरोसा दिलाया और बच्चों को चॉकलेट देकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी.
