प्यार की खौफनाक सजा: परिवार से लड़कर सुल्तान से रचाई थी शादी, फिर खून में सनी मिली सोनम की लाश
प्यार के लिए अपनों को छोड़ना और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का अंजाम एक बार फिर बेहद खौफनाक साबित हुआ है
प्यार के लिए अपनों को छोड़ना और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का अंजाम एक बार फिर बेहद खौफनाक साबित हुआ है. गुजरात के गांधीधाम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनों से बगावत कर मुस्लिम प्रेमी सुल्तान के साथ घर बसाने वाली 33 वर्षीय नेपाली मूल की युवती सोनम सुनार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के पति सुल्तान जुसब सुमरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सोनम की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि उसके शरीर पर लगी गहरी और गंभीर चोटों के कारण हुई है.
