'आपके पापा ने बोला है घर में बैठो...' झूठ बोल घुसे बदमाश, ₹9 लाख की लूट
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक डकैती को अंजाम दिया है. यहां दो महिलाओं समेत करीब 8 शातिर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक डकैती को अंजाम दिया है. यहां दो महिलाओं समेत करीब 8 शातिर बदमाशों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. अपराधियों ने न सिर्फ पिस्टल की नोक पर लूटपाट की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. पुलिस के मुताबिक, बदमाश करीब 9 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लूटकर रफूचक्कर हो गए हैं.
