चेन्नई में खौफनाक वारदात, 19 साल के बेटे ने की मां की हत्या
चेन्नई के पेरुंगुडी इलाके में 19 वर्षीय राकेश पर अपनी 43 वर्षीय मां सेन्नी देवी की हत्या का आरोप है. पुलिस के अनुसार उसने सो
चेन्नई के पेरुंगुडी इलाके में 19 वर्षीय राकेश पर अपनी 43 वर्षीय मां सेन्नी देवी की हत्या का आरोप है. पुलिस के अनुसार उसने सो रही मां का पहले गला घोंटा, फिर चाकू और पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना के समय उसके पिता घर पर नहीं थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि राकेश 12वीं में फेल होने के बाद घर पर रह रहा था और पिछले कुछ महीनों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज भी करा रहा था.
