उम्र 39, रन 138... रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में ऐसे पलट दी रिटायरमेंट की स्क्रिप्ट
'फॉर्म खत्म हो गई है', '2027 वर्ल्ड कप मुश्किल है', 'शायद यह आखिरी वनडे हो'... पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के नाम के साथ
'फॉर्म खत्म हो गई है', '2027 वर्ल्ड कप मुश्किल है', 'शायद यह आखिरी वनडे हो'... पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के नाम के साथ ऐसी ही बातें जुड़ रही थीं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में 11 और 26 रन की पारियों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी. लॉर्ड्स वनडे से पहले तो ऐसी खबरें भी सामने आईं कि चयनकर्ता उन्हें 2027 विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं मान रहे हैं.
