DU में है एडमिशन की तैयारी, तो हो जाए सावधान, वरना रद्द हो सकता है एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रोसेस में फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि अगर किसी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रोसेस में फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि अगर किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन के दौरान AI से तैयार या एडिटेड किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड किए तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं इन मामलों में फीस भी वापस नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.
