लाखों के फ्लैट, सड़कों पर 'महाजाम', नोएडा एक्सटेंशन बन गया है 'टेंशन'
कतारों में खड़ी गगनचुंबी इमारतें, कांच से चमकते आलीशान मॉल्स, हाई-टेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बड़े-बड़े नामी स्कूल-अस्पताल. दूर से देखिए तो लगता है कि आप
कतारों में खड़ी गगनचुंबी इमारतें, कांच से चमकते आलीशान मॉल्स, हाई-टेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बड़े-बड़े नामी स्कूल-अस्पताल. दूर से देखिए तो लगता है कि आप यूरोप के किसी शहर में आ गए हैं. बिल्डरों ने यहां सिंगापुर जैसी लाइफस्टाइल का सपना बेचकर लाखों लोगों को बसा तो दिया, लेकिन आज इस शहर की पहचान इसकी चमचमाती गगनचुंबी इमारतों से नहीं, बल्कि सड़कों पर लगने वाले उस 'महाजाम' से है, जो रोज सुबह-शाम यहां के नागरिकों के सब्र का इम्तिहान लेता है.
