राजौरी क्यों झेल रहा है बारिश और लैंडस्लाइड से भारी तबाही?
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड ने भयानक तबाही मचा रखी है. अब तक 12 लोगों की मौत हो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड ने भयानक तबाही मचा रखी है. अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
कई लोग लापता हैं. फ्लैश फ्लड, नदियों का उफान और पहाड़ों का भरभराकर गिरना आम बात हो गई है. यह क्षेत्र क्यों बार-बार ऐसी आपदाओं का शिकार हो रहा है?
इसके पीछे भौगोलिक, मौसमी और मानवीय कारण हैं. यह इलाका हिमालय की युवा पहाड़ों में है, जहां जमीन कमजोर है.
