राजेश खन्ना की एक्ट्रेस का खौफनाक अंत, जानें लैला खान की कहानी
एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार के पांच सदस्यों का अचानक गायब हो जाना और फिर एक आलीशान फार्महाउस के नीचे से उनकी सड़ती हुई
एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार के पांच सदस्यों का अचानक गायब हो जाना और फिर एक आलीशान फार्महाउस के नीचे से उनकी सड़ती हुई लाशें मिलना- यह भारतीय अपराध जगत की सबसे खौफनाक और दिल दहला देने वाली सामूहिक हत्याओं में से एक है. साल 2011 में जब 'वफा: ए डेडली लव स्टोरी' जैसी फिल्म में राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकीं लैला खान, अपनी मां सेलिना और चार भाई-बहनों के साथ अचानक लापता हो गईं, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इस गुमशुदगी के पीछे कितना भयानक सच छिपा है.
