'रोहित भाई ने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा...', हिटमैन को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने खत्म किया सस्पेंस
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (19 जुलाई) लॉर्ड्स में आयोजित वनडे सीरीज के तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के भविष्य को
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (19 जुलाई) लॉर्ड्स में आयोजित वनडे सीरीज के तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह मुकाबला उनका आखिरी वनडे हो सकता है. हालांकि मैदान पर रोहित ने 138 रनों की दमदार पारी खेलकर अपने बल्ले से जवाब दिया.
