IAS ने आधी सैलरी की डिमांड क्यों की? मंत्री-विधायक-डीएम का भी जिक्र
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेजे पांच पन्नों के पत्र में सिर्फ आधी सैलरी लेने की मांग ही नहीं
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भेजे पांच पन्नों के पत्र में सिर्फ आधी सैलरी लेने की मांग ही नहीं की, बल्कि जालौन में तैनाती के दौरान हुए घटनाक्रम का भी विस्तार से जिक्र किया. पत्र में उन्होंने भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नाम के इस्तेमाल, अवैध कब्जों की जांच, अपने तबादले और फील्ड पोस्टिंग की मांग से जुड़े कई दावे किए हैं.
