गूगल पर सर्च किया सबसे जहरीले सांप का नाम, फिर सपेरों से मंगवा कर डसवाया... अतुल हत्याकांड के खुलासे
मेरठ के अतुल हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच एक और जानकारी सामने आई
मेरठ के अतुल हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है.
जिसके अनुसार पत्नी दामिनी ने पति को मारने के लिए इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जहरीले वाले सांप का नाम भी कई बार सर्च किया था.
फिर सबसे जहरीले वाले सांप को सपेरे से मंगवाया और पति के बिस्तर पर छोड़ दिया. सांप ने कई बार पति को काट लिया. जिससे
उसकी मौत हो गई.
