Post Office की धांसू स्कीम, ऐसे करें निवेश, तो करोड़पति बनना पक्का
PPF से कैसे बनें करोड़पति? पीपीएफ स्कीम में निवेश के खास फॉर्मिले का इस्तेमाल करते हैं, तो ये सरकारी योजना आपके करोड़पति बनने के सपने
PPF से कैसे बनें करोड़पति? पीपीएफ स्कीम में निवेश के खास फॉर्मिले का इस्तेमाल करते हैं, तो ये सरकारी योजना आपके करोड़पति बनने के सपने को पूरा कर सकती है. इसका कैलकुलेशन देखें, तो बेहद आसान है. दरअसल, आपको हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करना होगा, जो सालाना 1.5 लाख रुपये होता है.
15 साल की मैच्योरिटी तक आप 22.50 लाख रुपये जमा करेंगे और 18,18,209 रुपये ब्याज के साथ कुल फंड 40,68,209 रुपये होगा. अब आपको इसे 5-5 साल के लिए दो बार आगे बढ़ाना है. यानी निवेश जारी रखना है.
पांच साल के एक एक्सटेंशन पर आपका फंड बढ़कर 66,58,288 रुपये हो जाएगा और इसे पांच साल के लिए आगे बढ़ाने पर यानी 25 साल के निवेश पर आपका कुल जमा 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि इस पर कंपाउंडिग ब्याज 65,58,015 रुपये हो जाएगा, यानी कुल फंड 1,03,08,015 रुपये जमा होगा और आप करोड़पति बन चुके होंगे.
(Photo: Pixabay)
