सावधान! दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ट्रैफिक
20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, संसद सत्र के दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट,
अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहेगा. इन सड़कों पर समय-समय पर सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक
को रोका जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है, ऐसे में इन मार्गों का उपयोग केवल बेहद जरूरी होने पर ही करने की सलाह दी गई है.