बछड़े को बचाने एक-एक कर कुएं में उतरे 4 लोग, चारों की हुई मौत
हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में बछड़े को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने
हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में बछड़े को बचाने के प्रयास में कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई. मृतकों की पहचान दलबीर, नरेंद्र, मोनू और प्रवासी मजदूर रामे के रूप में हुई है. तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
