स्किन पर हैं जिद्दी दाग-धब्बे? नींबू के छिलके की ट्रिक से मिलेगी राहत
घरों में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते
घरों में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं. क्या आप भी उन्हीं में शामिल हैं?
अगर हां, तो आप अपना एक सस्ता ब्यूटी प्रोडक्ट बर्बाद कर रहे हैं. जी हां, नींबू के छिलके आपकी स्किन की बहुत सी परेशानियों को दूर करने के काम आ सकते हैं. नींबू का छिलका आपकी स्किन की सफाई और डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है.
अगर कोहनी, घुटने या पैरों का कालापन आपको परेशान करता है और महंगी क्रीम या पार्लर ट्रीटमेंट के बाद भी खास फर्क नहीं दिख रहा, तो ये आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है.
नींबू के छिलके में मौजूद पोषक तत्व स्किन को साफ और फ्रेश दिखाने में मदद करते हैं.
