'बालकटवा आया हमारी खटिया पलट गया...', रात में बच्ची ने देख लिया नकाबपोश, 8 दिन में काटे 2 लोगों को बाल
बिहार के दरभंगा जिले में काले लिबास वाले रहस्यमयी नकाबपोश को लेकर फैला डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र
बिहार के दरभंगा जिले में काले लिबास वाले रहस्यमयी नकाबपोश को लेकर फैला डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में कुछ दिन पह आधी रात को महिलाओं के बाल काटने की दो घटनाओं के बाद अब इसी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक परिवार ने नकाबपोश युवक को अपने घर की छत पर देखने का दावा किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में फिर से दहशत फैल गई है.
