Bengal: पार्टी ऑफिस तोड़े जाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, रविवार को होगी विशेष सुनवाई
प्रशासन का दावा: अवैध था निर्माण पार्टी ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई शनिवार को शुरू हुई थी, जो रविवार सुबह भी जारी रही। दक्षिण 24
प्रशासन का दावा: अवैध था निर्माण पार्टी ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई शनिवार को शुरू हुई थी, जो रविवार सुबह भी जारी रही। दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन का दावा है कि यह इमारत बिना किसी वैध बिल्डिंग प्लान के बनाई गई थी।
प्रशासन ने इस अवैध निर्माण पर सफाई मांगने के लिए 30 जून और 7 जुलाई को दो नोटिस भेजे थे। नोटिस पाने वाले व्यक्ति को
15 जुलाई को जिला प्रशासन के कार्यालय में पेश होना था, लेकिन कोई पेश नहीं हुआ। नोटिस का जवाब न मिलने के बाद प्रशासन ने
इसे तोड़ने का फैसला किया।
