राजौरी में रेस्क्यू के लिए उतरी सेना, बच्चों समेत 11 लोगों की जान बचाई
19 जुलाई 2026 को राजौरी जिले में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से कई लोग फंस गए थे. भारतीय थल सेना के व्हाइट नाइट कोर
19 जुलाई 2026 को राजौरी जिले में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से कई लोग फंस गए थे. भारतीय थल सेना के व्हाइट नाइट कोर के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 11 नागरिकों को मौत के मुंह से बचा लिया. इनमें पांच बच्चे भी शामिल थे. सेना की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि आपदा के समय सेना कितनी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी होती है.
