वायरल OMR शीट AI से बदली गई, शीट बदलने से NTA ने किया इनकार
जब से री-नीट का रिजल्ट जारी हुआ है तब से लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. OMR उत्तर पुस्तिका
जब से री-नीट का रिजल्ट जारी हुआ है तब से लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. OMR उत्तर पुस्तिका को लेकर भी वायरल हो रहे दावों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विस्तृत सफाई जारी की है. एजेंसी का कहना है कि जिस OMR शीट को एक अभ्यर्थी की बताकर वायरल किया जा रहा है, वह NTA के रिकॉर्ड में मौजूद मूल उत्तर पुस्तिका नहीं है, बल्कि डिजिटल तरीके से बदली गई और कथित तौर पर AI या OCR तकनीक की मदद से तैयार की गई फर्जी तस्वीर है.
