'उसने मुझ पर कंडोम फेंका', ट्रेनी IPS के अपने ही साथी पर गंभीर आरोप
हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही एक महिला IPS अधिकारी ने अपने साथी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ट्रेनी का कहना है कि आरोपी
हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही एक महिला IPS अधिकारी ने अपने साथी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ट्रेनी का कहना है कि आरोपी ने कई दिनों तक उनका उत्पीड़न किया.
शिकायत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बाल खींचे गए, गला दबाने की कोशिश हुई, गले पर चाकू रखा गया और उन पर कंडोम के पैकेट फेंके गए.
इतना ही नहीं, बिना अनुमति निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे उनके पति को भेजकर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस ने शिकायत
के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
