पानी नहीं! ये 1 चीज डालकर पीसें हरी चटनी, रंग-स्वाद दोनों होंगे कमाल
घर के रोज के सादे खाने को चटपटा और तीखा ट्विस्ट देने के लिए लोग चटनी बनाकर खाते हैं. समोसा हो, पकौड़े, सैंडविच या पराठा
घर के रोज के सादे खाने को चटपटा और तीखा ट्विस्ट देने के लिए लोग चटनी बनाकर खाते हैं. समोसा हो, पकौड़े, सैंडविच या पराठा... इन सभी के साथ हरी चटनी खाने से इनका स्वाद और मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन कई बार घर पर बनाई गई चटनी कुछ ही देर में काली पड़ने लगती है या उसका स्वाद वैसा नहीं आता जैसा होटल या ढाबे वाली चटनी में का होता है.
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा क्या किया जाए जो चटनी काली ना पड़े और उसका स्वाद भी होटल जैसा तीखा और चटपटा आए, तो ये खबर आपके लिए है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी हरी चटनी को लंबे समय तक हरी, ताजी और स्वाद से भरपूर रख सकते हैं.
इन ट्रिक्स से हरी चटनी का स्वाद भी बिल्कुल होटल जैसा आएगा. 1. मिक्सी में बर्फ के टुकड़े डालकर पीसें: अक्सर आप लोग घर में चटनी को पानी डालकर पीसते हैं. लेकिन अगर आप उसमें होटल जैसा स्वाद चाहते हैं तो हरी चटनी पीसते समय पानी डालने की बजाय 1-2 बर्फ के टुकड़े डालें. इससे मिक्सी गर्म नहीं होती और धनिया-पुदीने का नेचुरल हरा रंग बना रहता है.
इसके साथ ही चटनी का स्वाद भी ज्यादा फ्रेश लगता है. इसके साथ ही इसे स्टोर करने के बाद भी ये काली नहीं पड़ती है.
