Lucknow, India

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है:बहुत कठिन समय आ रहा है, एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए

Published 19 May 2026 · india

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार को रायबरेली में राहुल ने कहा- अब आर्थिक तूफान

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार को रायबरेली में राहुल ने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगे. राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हम आपके साथ खड़े हैं। जहां भी आप जाएंगे, मुझे बुला लीजिए, मैं आपके साथ रहूंगा। आपने मेरा समर्थन किया, आपने बारात घर की मांग की थी, हमने आपको बारात घर भी दे दिया।

अगली बार जब यहां शादी होगी तो मुझे जरूर बुलाइएगा, मैं जरूर आऊंगा। हमारा रिश्ता प्यार का है, दिल का रिश्ता है, परिवार जैसा रिश्ता है। जनता मेरे लिए माता-पिता, दादी, बहन और भाई जैसी है। राहुल मंगलवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बैनर-पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। लखनऊ से राहुल कार से रायबरेली रवाना हुए। रास्ते में काफिला रुकवाकर चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। पुजारी ने उन्हें माला पहनाई और प्रसाद दिया। फिर बछरावां में सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया।

गांव के लोगों से बात की। 3 तस्वीरें लखनऊ एयरपोर्ट से निकलकर राहुल वाया रोड रायबरेली पहुंचे। उनके हाथ में चॉकलेट नजर आई। रायबरेली में राहुल गांधी ने बड़े मंगल पर चुरुवा मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए। मंदिर आए लोगों से बात की। लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे थे। महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, 20 मई को अमेठी जाएंगे राहुल गांधी ने खीरो गांव में छोटी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। फिलहाल वह रायबरेली गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। 20 मई को वह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगे।

स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद अमेठी रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Read full story on TheBriefWire

Loading…