'पापा, अब आपकी एक ही बेटी है...', आखिरी कॉल के बाद विवाहिता ने नदी में लगाई मौत की छलांग
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सिकंदरपुर पुल से एक विवाहिता ने बूढ़ी गंडक
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सिकंदरपुर पुल से एक विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी की उफनती धारा में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. दिल दहला देने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले महिला ने अपने पिता को फोन किया और रोते हुए कहा, "पापा... अब आपकी एक ही बेटी है, मैं आत्महत्या करने जा रही हूं."
