कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:दिल्ली पुलिस बोली- न आवेदन मिला, न परमिशन दी; सोनम वांगचुक अस्पताल में, पत्नी मार्च में शामिल होंगी
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सोमवार को संसद भवन तक मार्च निकालेगी। सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने से उनके इस मार्च में शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सोमवार को संसद भवन तक मार्च निकालेगी। सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने से उनके इस मार्च में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता है। वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा है कि वे मार्च में सोनम वांगचुक का प्रतिनिधित्व करेंगी। उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए हैं।
पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने समर्थकों से पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील की है। CJP के मुताबिक उसका संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होगा, लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने दावा किया है कि उन्हें मार्च के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। ना ही परमिशन दी गई है। पूरे जिले में धारा 163 लागू है। जंतर–मंतर पर देर रात प्रदर्शन की फोटोज...
पुलिस ने कहा- मार्च में शामिल होने से बचें दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 5 या ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, विरोध मार्च और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। लोग किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े, मार्च में शामिल होने से बचें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि 22 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने रविवार को कहा कि यदि राजनीतिक दल शिक्षा जवाबदेही का मुद्दा संसद में उठाने का भरोसा दें तो वांगचुक सोमवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि रविवार शाम तक जंतर-मंतर और उसके आसपास करीब 20 हजार लोग मौजूद थे। रविवार को जंतर-मंतर से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स