'45वें ओवर तक मैच हाथ में था ', गिल ने लॉर्ड्स हार का पोस्टमॉर्टम किया
लॉर्ड्स वनडे में 27 रन से हारकर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 1-2 से गंवा दी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा
लॉर्ड्स वनडे में 27 रन से हारकर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 1-2 से गंवा दी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि 45वें ओवर तक भारत मुकाबले में था, लेकिन आखिरी तीन ओवर में करीब 60 रन लुटाना भारी पड़ गया. उन्होंने पावरप्ले की खराब गेंदबाजी को भी हार की बड़ी वजह बताया और रोहित शर्मा की 138 रन की पारी की जमकर तारीफ की.
