सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, जानिए पत्नी ने क्यों कहा ऐसा
सोनम वांगचुक का अनशन सोमवार को खत्म हो सकता है. उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि यदि राजनीतिक दल उनसे मिलकर मानसून सत्र में
सोनम वांगचुक का अनशन सोमवार को खत्म हो सकता है. उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि यदि राजनीतिक दल उनसे मिलकर मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाने का आश्वासन देते हैं, तो वह अनशन समाप्त कर देंगे. डॉक्टरों के अनुसार वांगचुक के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है और सभी जरूरी स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं, लेकिन लंबे उपवास के कारण उन्हें अभी भी 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
