मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर... मकान गिरने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया. हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और देखते ही देखते सभी मलबे में दब गए.
