एजेंसियां अलर्ट, 5 हजार जवान तैनात... CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का प्लान
सीजेपी के सोमवार के 'चलो संसद' मार्च से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. नई दिल्ली जिले को 15 जोन में बांटकर 5,000 से
सीजेपी के सोमवार के 'चलो संसद' मार्च से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. नई दिल्ली जिले को 15 जोन में बांटकर 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 25 से ज्यादा अर्धसैनिक बलों की बटालियन तैनात की गई हैं. संसद, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी रहेगी. वज्र वाहन, वाटर कैनन और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे, जबकि मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख मार्गों और अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है.