'आपके पापा ने बोला है अंदर बैठो, चाय पियो...' झूठ बोल घुसे, ₹9 लाख की लूट
देश की राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके से फिल्मी अंदाज में बंधक बनाकर सरेराह डकैती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाशों ने
देश की राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके से फिल्मी अंदाज में बंधक बनाकर सरेराह डकैती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाशों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर को निशाना बनाते हुए उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को रस्सियों से बांधा, मुंह पर मेडिकल पट्टियां लपेट दीं और हथियार के बल पर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया.
