बारिश में घर नहीं बनेगा 'तालाब', पानी रोकने के लिए करें ये जुगाड़
मॉनसून की झमाझम बारिश भले ही मौसम को सुहाना बना देती हो, लेकिन कई घरों के लिए यही बारिश बड़ी मुसीबत बन जाती है. दिल्ली-एनसीआर
मॉनसून की झमाझम बारिश भले ही मौसम को सुहाना बना देती हो, लेकिन कई घरों के लिए यही बारिश बड़ी मुसीबत बन जाती है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में ऐसे कई इलाके हैं, जहां तेज बारिश पड़ते ही जलभराव हो जाता है. बारिश से होते जलभराव के कारण ना सिर्फ सड़के, बल्कि उन इलाकों के घरों में भी पानी भर जाता है.
कुछ ही देर की तेज बारिश में दरवाजे, बालकनी या खिड़कियों से पानी घर के अंदर घुसने लगता है, जिससे फर्श, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आपके घर में हर बारिश में पानी भर जाता है, तो आपको बहुत परेशानी होती होगी. अगर हां, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए! क्योंकि जरूरी नहीं है कि बारिश के पानी को घर में घुसने से रोकने के लिए आपको हर बार महंगे इंतजाम करने की जरूरत पड़े.
कुछ आसान और देसी जुगाड़ अपनाकर भी आप बारिश के पानी को घर में आने से काफी हद तक रोक सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे असरदार देसी जुगाड़, जो मॉनसून में आपके घर में पानी घुसने से बचा सकते हैं. 1. दरवाजे के नीचे रेत से भरी बोरी रखें: अगर आपके घर में हर साल बारिश का पानी घुसता है तो घर के मेन गेट के बाहर रेत या मिट्टी से भरी बोरियां रख दें.
ये बैरियर की तरह काम करती हैं और पानी के फ्लो को रोकने में मदद करती हैं.
