सोनम वांगचुक के समर्थन में मार्च निकालने पर डॉक्टर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के बहराइच मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रूपक इखे को सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले मार्च निकालने पर निलंबित कर दिया
उत्तर प्रदेश के बहराइच मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रूपक इखे को सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले मार्च निकालने पर निलंबित कर दिया गया है.
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी. डॉ. इखे ने कहा कि
यह उनका व्यक्तिगत कदम था और उनका किसी राजनीतिक दल या संगठन से कोई संबंध नहीं है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की
जाएगी.
