BAC: मानसून सत्र से पहले लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक, जानें किस विधेयक पर कितने घंटे होगी चर्चा
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इससे पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इससे पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक हुई।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही, विधायी एजेंडा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि संसद में रचनात्मक बहस, सार्थक चर्चा और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से ही मानसून सत्र को सफल और गरिमापूर्ण बनाया जा सकता है।
