कोयला माफिया पर कहर बनकर टूटी CISF... धनबाद से रांची तक छापेमारी
देश की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने
देश की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अब तक की सबसे आक्रामक कार्रवाई को अंजाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 5 जुलाई को ली गई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्रालय के 'Zero Coal Leakage' मिशन के तहत CISF ने चारों तरफ छापेमारी शुरू कर दी है. महज तीन हफ्तों के इस स्पेशल ड्राइव में सुरक्षा बल ने 1,798.725 मीट्रिक टन (MT) अवैध कोयला जब्त किया है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में अनुमानित कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये आंकी गई है.
