पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:रिटायर्ड IPS की कोठी में लाश पर हंगामा; धुंदा बोले- खालिस्तान का CM किसे बनाओगे; PM को डेढ़ मिनट में बांधी पगड़ी
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CTU की चलती बस की स्टीयरिंग लॉक होने से चुड़ी रही। मोहाली में बस बेकाबू होकर आगे
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर CTU की चलती बस की स्टीयरिंग लॉक होने से चुड़ी रही। मोहाली में बस बेकाबू होकर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। जिससे 3 यात्री घायल हो गए और एक लड़की बस से नीचे गिर गई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा, बुड्ढा दल ने दी धार्मिक सजा निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में जत्थेदार मान सिंह कहते हैं कि अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद जसदीप सिंह को पहले भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से भाग गया था। बुड्ढा दल के अनुसार, इस धार्मिक दंड के बाद निहंग जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाणा धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबाओं की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वहीं, सजा के दौरान जसदीप सिंह ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. चलती सरकारी बस का स्टीयरिंग लॉक, लड़की नीचे गिरी मोहाली में रविवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक लड़की बस से नीचे गिर गई। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने तुरंत हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और जाम खुलवाकर ट्रैफिक सुचारू किया। यह बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के नैनीताल जा रही थी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे CTU की बस चंडीगढ़ से नैनीताल के लिए रवाना हुई थी। जीरकपुर में नेशनल हाईवे पर होटल मैरीलैंड के पास फ्लाईओवर खत्म होने के बाद जैसे ही बस स्लिप रोड पर पहुंचने वाली थी, तभी उसका स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। इससे ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कुत्तों ने व्यक्ति को मारडाला, गली में पड़ा चीखता रहा अमृतसर के इस्लामाबाद क्षेत्र की चौकिया वाली गली में शनिवार देर रात आवारा कुत्तों के हमले में 75 वर्षीय गुरदीप सिंह की मौत हो गई। टाहली साहिब मार्केट में कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले गुरदीप सिंह रात को एक रिश्तेदार का हालचाल लेकर लौट रहे थे।
तभी गली में घूम रहे 5 से 7 कुत्तों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरदीप सिंह काफी देर तक मदद के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन देर रात होने और घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद होने के कारण उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और परिवार को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और मीडिया से भी बात नहीं की। वहीं, स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से उन्हें पकड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. छात्रा को पीछे से सुआ घोंपा, VIDEO सामने आया पटियाला में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर दिया गया। हमलावर पीछे से दबे पांव दौड़कर आया और गली में जा रही लड़की की टांगों के बीच सुआ मारकर तुरंत भाग गया। इसके बाद लड़की दर्द में कराहती हुई गली में ही बैठ गई। लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। लड़की के टांगों के बीच हल्की चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पेंट पहना था, जिससे सुए से वार का बचाव हो गया। थाना लाहौरी गेट के इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने बताया कि लड़की पर हमला करने वाले आरोपी को कल शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी पहचान संजय उर्फ मूसा के नाम से हुई, विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक तौर पर बीमार है और इसका इलाज भी चल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पंजाबी युवक ने डेढ़ मिनट में PM को बांधी शाही पगड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालंधर दौरे के दौरान हरे रंग की पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने बांधी। सनप्रीत ने पीएम मोदी को तीसरी बार पगड़ी पहनाई है। 17 जुलाई को सनप्रीत को प्रधानमंत्री के लिए हरे रंग की सेमी पटियाला शाही पगड़ी सजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज डेढ़ मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी। सनप्रीत के अनुसार, पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा था पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है। सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत करें, लेकिन पगड़ी सजाने पर पूरा ध्यान होने के कारण वे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत ने बताया कि एक दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्हें विशेष रूप से हरे रंग की पगड़ी लाने की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस वेरिफिकेशन और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जल्दबाजी और हड़बड़ी में वे पगड़ी के नीचे बांधी जाने वाली 'फिफ्टी' (पटका) लाना भूल गए थे, जिसे समय रहते मौके पर ही मंगवा लिया गया।