PM मोदी को TMC सांसद की चिट्ठी, इन मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन (डीलिमिटेशन) और FCRA संशोधन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ
संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन (डीलिमिटेशन) और FCRA संशोधन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों प्रस्तावित कानूनों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. उनका कहना है कि इतने अहम मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों से चर्चा किए बिना आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा. उन्होंने सरकार से संसद में कोई भी कदम उठाने से पहले व्यापक सहमति बनाने की अपील की है.
