OMR के हिसाब से आ रहे थे 609 नंबर लेकिन रिजल्ट में आ गए 167 अंक
NEET UG 2026 रिजल्ट को लेकर कानपुर की एक छात्रा ने NTA की स्कोरिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. छात्रा आर्या सिंह का दावा है
NEET UG 2026 रिजल्ट को लेकर कानपुर की एक छात्रा ने NTA की स्कोरिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. छात्रा आर्या सिंह का दावा है कि उनकी OMR शीट के आधार पर 609 अंक बन रहे थे, लेकिन अंतिम रिजल्ट में उनका स्कोर 167 अंक दिखाया गया. छात्रा ने इसे लेकर NTA और शिक्षा मंत्रालय में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है.
