Nagaland Rain Havoc: नागालैंड में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन, आठ लोगों की मौत, 12 घायल
नागालैंड के मोन जिले में रविवार को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। इन हादसों में कम
नागालैंड के मोन जिले में रविवार को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। इन हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। मोन जिले के उपायुक्त वेन्न्येई कोन्याक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चार अन्य लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।
