ट्रंप की कश्मकश... टोटके के चक्कर में 'दोस्त' नदारद, 'दुश्मन' की करनी पड़ेगी मेजबानी
रविवार-सोमवार की दर्म्यानी रात न्यूयॉर्क का मेटलाइफ स्टेडियम सिर्फ फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा गवाह ही नहीं बनने जा रहा, बल्कि यह जियो-पॉलिटिक्स की अजीबोगरीब
रविवार-सोमवार की दर्म्यानी रात न्यूयॉर्क का मेटलाइफ स्टेडियम सिर्फ फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा गवाह ही नहीं बनने जा रहा, बल्कि यह जियो-पॉलिटिक्स की अजीबोगरीब कशमकश का एक ऐसा मंच बनने जा रहा है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. एक तरफ मैदान पर जब फीफा वर्ल्डकप की चमचमाती ट्रॉफी के लिए स्पेन और अर्जेंटीना के धुरंधर एक-दूसरे के सामने होंगे और 80 हजार से ज्यादा दर्शक इस ऐतिहासिक रोमांच का लुत्फ उठा रहे होंगे, ठीक उसी वक्त स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में भी एक अलग ही किस्म का 'मैच' चल रहा होगा.
