दूसरी शादी से नाराज बेटे ने खेला खूनी खेल, पिता को चाकुओं से गोदा
अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. पिता की दूसरी शादी और संपत्ति विवाद से नाराज बेटे ने अपने दोस्त
अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. पिता की दूसरी शादी और संपत्ति विवाद से नाराज बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
