हवेली टूटी तो मलबे से निकले सोने के 15 कलश, ठेकेदार-मजदूरों ने किए पार
Rajasthan News: जयपुर परकोटे की एक सदियों पुरानी हवेली की तोड़ाई अब रहस्यमयी 'खजाने' की कहानी बन गई है. दावा है कि मलबे के नीचे
Rajasthan News: जयपुर परकोटे की एक सदियों पुरानी हवेली की तोड़ाई अब रहस्यमयी 'खजाने' की कहानी बन गई है. दावा है कि मलबे के नीचे से 40-45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14-15 स्वर्ण कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के निकले, लेकिन यह सब हवेली मालिक तक पहुंचने से पहले ही कथित तौर पर गायब हो गया.
