अरब मुल्कों में पीने के पानी पर संकट! ईरान ने बढ़ाया जंग का दायरा तो बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग
ईरान और खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक नई चिंता खड़ी कर दी है. कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरानी बलों
ईरान और खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक नई चिंता खड़ी कर दी है. कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरानी बलों ने दूसरी बार उसके डिसैलिनेशन (समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाने वाले) प्लांट को निशाना बनाया है. अगर ऐसे हमले जारी रहे तो इसका असर सिर्फ कुवैत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में पीने के पानी का बड़ा संकट पैदा हो सकता है.
