Lucknow, India

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

Published 30 May 2026 · india

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी: कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची नई दिल्ली 6 मिनट पहले दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी: कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची नई दिल्ली 6 मिनट पहले दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं है।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई फंसा न हो। बिल्डिंग गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।

राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है। हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है।.

Read full story on TheBriefWire

Loading…