Lucknow, India

NTA के सुधार दावों पर सवाल, पेपर लीक रोकने वाली प्रमुख सिफारिशों पर नहीं हुआ अमल

Published 30 May 2026 · india

अरविंद पांडेय। जागरण। नई दिल्ली। नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद भले ही एनटीए में सुधार से जुड़ी अधिकांश सिफारिशों को लागू किए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि इनमें से पेपर लीक जैसे घटनाओं को रोकने के लिए जो प्रमुख सिफारिशें की

अरविंद पांडेय। जागरण। नई दिल्ली। नीट-यूजी का पेपर लीक होने के बाद भले ही एनटीए में सुधार से जुड़ी अधिकांश सिफारिशों को लागू किए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि इनमें से पेपर लीक जैसे घटनाओं को रोकने के लिए जो प्रमुख सिफारिशें की गई थी, उनमें से एक पर भी कोई अमल नहीं हुआ। इनमें परीक्षा को कंप्यूटर के जरिए यानी सीबीटी मोड में कराने सहित एनटीए से परीक्षा के लिए अपना खुद का ढांचा खड़ा करने जैसी सिफारिशें शामिल थी। एनटीए ने हाल ही में संसदीय समिति के सामने भी इसे स्वीकार किया है और बताया कि दीर्घकालिक सिफारिशों पर वह अभी काम कर रहे है।

NTA में सुधार की सिफारिश यह स्थिति तब है कि समिति ने 21 अक्टूबर 2024 को ही एनटीए में सुधार से जुड़ी अपनी सिफारिशें दे दी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक समिति ने नीट- यूजी को पेपर लीक से बचाने के लिए अपने जो अहम सुझाव दिए थे, उनमें कहा था कि यदि परीक्षा को पेन-पेपर मोड में ही कराया जाता है, तो परीक्षा के प्रश्नपत्रों की छपाई किसी बाहरी प्रिंटिंग प्रेस से कराने की जगह एनटीए अपने परिसर में ही खुद का अपना एक प्रिंटिंग प्रेस लगाए। जहां इन प्रश्न पत्रों की छपाई की जाए।

अभी केंद्रीय बजट की छपाई के लिए वित्त मंत्रालय अपना खुद का प्रिंटिंग प्रेस लगा रखा है। समिति ने इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े प्रश्न पत्रों को परिवहन के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जगह उन्हें परीक्षा से आधे घंटे पहले किसी डेडीकेटेड व सुरक्षित नेटवर्क के जरिए पहुंचाने का सुझाव दिया था। खबरें और भी अभी जेईई मेन का प्रश्न-पत्र ऐसे ही मुहैया कराया जाता है। इस पर भी अमल नहीं हुआ। अब यह विचार किया जा रहा है कि प्रश्न पत्र वायु सेना के विमान से पहुंचाया जाए। समिति ने इसके साथ ही एनटीए को सशक्त बनाने व उन्हें प्रशिक्षण देने का भी सुझाव दिया था जबकि स्थिति यह थी कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

नीट-यूजी पेपर लीक नीट-यूजी पेपर लीक के बाद बड़े विवाद के बाद आनन-फानन में दो संयुक्त सचिव और दो निदेशक स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति दी गई। वहीं चीफ टेक्नीकल आफीसर, चीफ फाइनेंस आफीसर व जीएम (एचआर) जैसे पदों के लिए हाल ही में भर्ती निकाली गई।

Read full story on TheBriefWire

Loading…