'पापा धरना देंगे, बेटा अच्छा बच्चा बनेगा', उमर पर बरसे सज्जाद लोन
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में 20 जुलाई को बड़ा सियासी मुकाबला देखने को मिलेगा. एक तरफ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) दिल्ली के जंतर-मंतर
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में 20 जुलाई को बड़ा सियासी मुकाबला देखने को मिलेगा. एक तरफ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) दिल्ली के जंतर-मंतर पर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी, तो दूसरी ओर बीजेपी जम्मू में उमर सरकार की आउटसोर्सिंग नीति के खिलाफ सचिवालय का घेराव करेगी. इस बीच जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने अब्दुल्ला परिवार पर तीखा तंज कसा है.
