अस्पताल के OT में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने जहर का इंजेक्शन देकर मारा
मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स नेहा की मौत का मामला हत्या निकला. पुलिस के अनुसार अस्पताल कर्मचारी सुरेश ने अपने
मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स नेहा की मौत का मामला हत्या निकला. पुलिस के अनुसार अस्पताल कर्मचारी सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर में ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ देकर नेहा की हत्या कर दी. नेहा कथित तौर पर सुरेश पर शादी का दबाव बना रही थी. वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने फर्जी सुसाइड नोट लिखकर शव के पास रख दिया.
