लड़की से मिलने गए युवक को पीटा, कुत्ते का पट्टा डालकर खंभे से बांधा
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक अपनी दोस्त से मिलने उसके घर पहुंचा था
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक अपनी दोस्त से मिलने उसके घर पहुंचा था.
इसकी जानकारी मिलने पर कुछ लोग घर में घुस आए और युवक के साथ जमकर मारपीट की. हमलावरों ने युवक के गले में कुत्ते वाला
पट्टा डालकर उसे खंभे से बांध दिया. युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं.
