देशभर में होगी तगड़ी बारिश! सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहे बादल ही बादल
19 जुलाई को ISRO के INSAT-3DR सैटेलाइट ने भारत के ऊपर एक बड़ा बदलाव दिखाया. पूरे देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर घने बादल छाए
19 जुलाई को ISRO के INSAT-3DR सैटेलाइट ने भारत के ऊपर एक बड़ा बदलाव दिखाया. पूरे देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर घने बादल छाए हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर से लेकर गंगा के मैदान तक, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक मॉनसून के बादल फैले हुए हैं. यह स्थिति बताती है कि मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है.
इन बादलों के कारण कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.
