बारिश बनी काल! 10 इंच की पाइप में फंसा 6 साल का मासूम, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
उत्तराखंड में मानसून अब मौत और जिंदगी कि जंग बन चुका है. जिसके चलते आए दिन बरसाती आफ़त में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता नज़र
उत्तराखंड में मानसून अब मौत और जिंदगी कि जंग बन चुका है. जिसके चलते आए दिन बरसाती आफ़त में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता नज़र जा रहा है.
इसी बीच विकासनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां खादर बस्ती में शनिवार की बारिश ऐसा खौफनाक मंजर छोड़ गई,
जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. बताया जा रहा है कि यहां महज 6 साल का मासूम अरमान सड़क किनारे खेल रहा था, तभी
बारिश के तेज बहाव ने उसे नाली के महज 10 इंच चौड़े पाइप में खींच लिया.
